WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Abua Awas Yojana Jharkhand 2024 – आवेदन प्रक्रिया, पात्रता Link

Abua Awas Yojana Jharkhand:- Chief Mintier of Hemant Soren द्वारा राज्य के विभिन्न वर्ग के लोगों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं। हाल ही में 77 वें स्वतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के सभी परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की है। जिसका नाम अबुआ आवास योजना है। झारखंड अबुआ आवास योजना के तहत राज्य के गरीब जरूरतमंद परिवारों को तीन कमरों वाला मकान उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि बिना किसी परेशानी के राज्य के नागरिक पक्का मकान प्राप्त कर अपना जीवन व्यतीत कर सकें। अगर आप भी झारखंड के निवासी है और Abua Awas Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप को यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

झारखंड अबुआ आवास योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम  Jharkhand Abua Awas Yojana
शुरू की गई  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थी  राज्य के गरीब परिवार
उद्देश्यगरीब परिवारों को रहने के लिए मकान बनवा कर देना
बजट राशि  15,000 करोड़ रुपए
राज्य  झारखंड
साल2024
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  

Abua Awas Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 15 अगस्त 2023 को तिरंगा फहराते हुए अबुआ आवास योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवारों को तीन कमरे वाला पक्का मकान मुहैया कराया जाएगा। राज्य के उन सभी परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिल पाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित परिवारों को Abua Awas Yojana के दायरे में लाया जाएगा। झारखंड सरकार द्वारा जरूरतमंद और गरीब परिवारों को योजना का लाभ दिया जा सके इसके लिए सभी आय जाति वर्ग के लोगों को बिना किसी भेदभाव के पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को तीन कमरों वाला मकान तैयार करके दिया जाएगा। जिससे गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

27th Dec Update:- अबुआ आवास योजना का लक्ष्य निर्धारित हुआ

झारखंड में अबुआ आवास योजना का लक्ष्य जिला प्रशासन ने निर्धारित कर दिया है। योजनाओं का लक्ष्य उपायुक्त अबु इमरान ने प्रखंडों को उपलब्ध करा दिया है। योजना के तहत आवासहीन गरीब लोगों के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 से लेकर 2025-26 तक जिले में 31288 आवास योजनाओं का क्रियान्वयन होना है। जिस पर सरकार द्वारा 16320 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7820, आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 में 13690 और 2025-26 में 9778 आवास का निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन तीन वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक 5910 आवासों  का लक्ष्य हंटरगंज को दिया गया है। वहीं सबसे कम का लक्ष्य 1046 आवास कुंद्रा प्रखंड के लिए तय किए गए हैं। 

आवासों का प्रखंड स्तर पर निर्धारित लक्ष्य

प्रखंडों को निर्धारित किए गए लक्ष्य के अनुरूप पंचायत को लक्ष्य दिए गए हैं।

प्रखंड स्तर पर निर्धारित लक्ष्य (2023-24)

  • चतरा 796
  • गिद्धौर 322
  • हंटरगंज 1477
  • इटखोरी 590
  • कान्हाचट्टी 496
  • कुंदा 236
  • लावालौंग 398
  • मयूरहंड 464
  • पत्थलगडा 248
  • प्रतापपुर 947
  • सिमरिया 850
  • टंडवा 995
    • कुल 7820

प्रखंड स्तर पर निर्धारित लक्ष्य (2024-25)

  • चतरा 1393
  • गिद्धौर 564
  • हंटरगंज 2586
  • इटखोरी 1033
  • कान्हाचट्टी 869
  • कुंदा 414
  • लावालौंग 697
  • मयूरहंड 812
  • पत्थलगडा 435
  • प्रतापपुर 1658
  • सिमरिया 1487
  • टंडवा 1542
    • कुल 3690

प्रखंड स्तर पर निर्धारित लक्ष्य (2025-26)

  • चतरा 995
  • गिद्धौर 403
  • हंटरगंज 1847
  • इटखोरी 738
  • कान्हाचट्टी 621
  • कुंदा 296
  • लावालौंग 498
  • मयूरहंड 580
  • पत्थलगडा 311
  • प्रतापपुर 1184
  • सिमरिया 1062
  • टंडवा 1244
    • कुल 9778

Abua Awas Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में अबुआ आवास योजना को शुरू करने की घोषणा की गई।
  • अबुआ आवास योजना का लाभ झारखंड राज्य के गरीब परिवारों को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से सभी जरूरतमंद परिवार को रहने के लिए पक्का मकान की व्यवस्था की जाएगी।
  • अबुआ आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 3 कमरों वाला मकान तैयार करके दिया जाएगा।
  • इस योजना के कार्यान्वयन के लिए झारखंड सरकार की ओर से 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • झारखंड सरकार द्वारा आगामी 2 साल के भीतर इस योजना को पूरा किया जाएगा यानी आगामी 2 साल में ही जरूरतमंद परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे।
  • अबुआ  आवास योजना को पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा ताकि सभी लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।
  • बिना किसी भेदभाव के सभी जाति वर्ग के लोगों को योजना का लाभ मिलेगा।

Abua Awas Yojana 2024 के लिए पात्रता

  • आवेदक को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल जरूरतमंद गरीब पारिवारिक इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है।
  • जो लोग पीएम आवास योजना का लाभ ले चुके हैं उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ देने के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता